खामखां एक चिट्ठी
जेब में महीनों दुनिया के नाम
दुनिया का पता सबसे
छोटा, सबसे बेकार
क्योंकि हर कोई ले
सकता उसके ख़त को लेकिन लेता कोई नहीं
जिससे सब प्यार करते
उससे कोई नहीं पूछता
कि क्या खाया
जिसके पाँच पति,
उसका एक भी नहीं पूरा
