यूँ मैं झेलता तुम्हारे जाने की आवाज़
कि सीढ़ियों पर बिछा देता अपनी आँखें
और नीचे की ओर धंसती इस कुतुब मीनार से
नीचे फेंकता कीचड में
अपनी कविताएँ एक एक करके।
मैं तुम्हारे जबड़े में डालता अपना दिमाग
और शराब की बासी गंध के बीच
तुम मुझे तमीज़ से खाती जानेमन।
मैं जिस दिन मरता
उस दिन कुत्ते रोते
और चिडियाएँ
गिलहरियाँ और रात के आत्मघाती अंधेरे भी।
मैं यूँ अकेला बैठकर ना देखता तस्वीरें
और ना करता प्रार्थनाएं,
तुम्हें पुकारता और तुम लौट आती
मेरे ध्वस्त होने से ठीक पहले।
हम ज़रा कम भावुक होते
तो बेहतर करते प्रेम।
आप क्या कहना चाहेंगे? (Click here if you are not on Facebook)
जो दिल में आए, कहें।
Post a Comment