दुखों के बीहड़ में
मैं अपने साथ तुम्हारी आत्महत्या करना चाहता हूँ
मुझे तुम्हारी आंखों के रंग का दृष्टिभ्रम होता है
नाखूनों से अँधेरा खुरचता हुआ
तुम्हारी देह की सड़क में टटोलता हूँ दसों दिशाएं
और ग्यारहवां घर,
मैं अपनी सघन कुंठाओं से
तुम्हें बनाना और तोड़ देना चाहता हूँ
रात के तीसरे पहर में
मैं ईश्वर हूँ
आप क्या कहना चाहेंगे? (Click here if you are not on Facebook)
जो दिल में आए, कहें।
Post a Comment